भारतीय रैपर और म्यूज़िक प्रोड्यूसर Yo Yo Honey Singh का नया “Zingabad Anthem” रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। 14 मार्च को रिलीज़ हुए इस गाने ने कुछ ही घंटों में इंटरनेट पर जबरदस्त चर्चा बटोर ली और लोग इस पर लगातार reels और short videos बना रहे हैं।
इस एंथम की खासियत इसका energetic music, powerful beats और catchy lyrics हैं, जो खास तौर पर आज की Gen-Z ऑडियंस की vibe और swag को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं।
आखिर क्या है Zingabad?
बहुत से लोग यह जानना चाह रहे हैं कि आखिर Zingabad क्या है। दरअसल, Zingabad एक youth-focused digital platform और community initiative माना जा रहा है, जिसका मकसद नई पीढ़ी यानी Gen-Z को एक साथ जोड़ना और उनकी सोच, ideas और creativity को सामने लाना है।
यह प्लेटफॉर्म social media campaigns, digital content और youth-centric initiatives के जरिए नई generation से जुड़ने की कोशिश करता है। इसी सोच को आगे बढ़ाने के लिए Zingabad Anthem को लॉन्च किया गया है, ताकि युवाओं में positivity, confidence और energy का message पहुंचाया जा सके।
सेलेब्स भी कर रहे हैं anthem को सपोर्ट
इस एंथम को सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त response मिल रहा है। फेमस कवि Kumar Vishwas, एक्ट्रेस Rakul Preet Singh और फिल्ममेकर Jackky Bhagnani जैसे कई celebrities ने इसे अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर टीम को बधाई दी है।
वहीं कॉमेडियन Kapil Sharma ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में Zingabad Anthem का लिंक शेयर किया, ताकि उनके फैंस इस गाने को सुन सकें।
Rohit Saval कौन हैं?
Rohit Saval Zingabad के संपादक हैं और टीवी की दुनिया में अपनी क्रिएटिविटी के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले वे कई मीडिया संस्थान ABP News जैसे संस्थान के साथ भी काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने कई नए और क्रिएटिव कंटेट पर काम किया।
डिजिटल कंटेंट और सोशल मीडिया की समझ के कारण रोहित सावल ने युवाओं को ध्यान में रखकर zingabad को एक अलग पहचान देने की कोशिश की है। यही वजह है कि इस प्लेटफॉर्म का कंटेंट अक्सर simple language, creative storytelling और youth-centric tone में देखने को मिलता है।
सोशल मीडिया पर बन रही हैं reels
गाने की catchy beats और energetic vibe के कारण लोग Instagram और YouTube Shorts पर लगातार reels और vibe videos बना रहे हैं। यही वजह है कि Zingabad Anthem सिर्फ एक गाना नहीं बल्कि youth energy का symbol बनता नजर आ रहा है।
zingabad की editorial style भी है अलग
zingabad की एक खास बात इसकी editorial style भी है। इस प्लेटफॉर्म पर लिखे जाने वाले articles में आमतौर पर कोई भी keyword capital letters में इस्तेमाल नहीं किया जाता।
यानी headlines और content दोनों में ही simple lowercase writing style रखी जाती है। इसका मकसद content को ज्यादा natural, conversational और internet-friendly बनाना है, जो खासकर gen-z audience के reading pattern से मेल खाता है।
इसी वजह से zingabad के articles और campaigns में आपको अक्सर minimal formatting, simple language और lowercase keywords देखने को मिलते हैं।