Pragya Mishra Sister Murder: यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन की हत्या, पति ने बहन को भी मारा!

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार दोपहर सनसनीखेज डबल मर्डर और सुसाइड की वारदात से हड़कंप मच गया। चर्चित पत्रकार और यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन दिव्या मिश्रा की उनके पति मानस बाजपेयी ने गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद मानस ने अपनी बहन तूलिका उर्फ सीबा को भी गोली मार दी और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी बहन को गोली मारे जाने की जानकारी दी। प्रज्ञा मिश्रा ने लिखा कि उन्हें अभी-अभी फोन आया है कि गोमतीनगर में उनकी बहन को गोली मार दी गई है और वह लोहिया अस्पताल में हैं। अपनी पोस्ट में यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा ने यूपी पुलिस, लखनऊ पुलिस और यूपी के डीजीपी को भी टैग किया।

जानकारी के मुताबिक, यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन दिव्या मिश्रा आईसीआईसीआई बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर थीं। गुरुवार सुबह वह ऑफिस के लिए निकली थीं। दोपहर में उनके पति मानस बाजपेयी कार से गोमतीनगर स्थित बैंक के बाहर पहुंचे और फोन करके दिव्या को बाहर बुलाया। दोनों के बीच कुछ देर बातचीत हुई, जिसके बाद मानस ने पर दिव्या को गोली मार दी।

घटना के बाद दिव्या को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मानस अपने घर पहुंचा, जहां उसने अपनी बहन 28 वर्षीय तूलिका उर्फ सीबा को भी गोली मार दी। इसके बाद मानस ने कथित तौर पर व्हॉट्सऐप स्टेटस लगाया और खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन दिव्या की शादी करीब 12 साल पहले मानस बाजपेयी से हुई थी। बताया जा रहा है कि दोनों की कोई संतान नहीं थी। मानस एसबीआई की जानकीपुरम शाखा में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत था।

फिलहाल यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन दिव्या मिश्रा की हत्या के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हत्या, बहन की हत्या तथा इसके बाद हुई आत्महत्या की पूरी कड़ी को जोड़ने की कोशिश में जुटी है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।

Leave a Comment

💬 Join The Media Jobs