Rajeev Kamal की नई पारी, NEWS LEADER और ZINGABAD के बने Group Editor

मीडिया इंडस्ट्री में एक अहम बदलाव सामने आया है। अनुभवी पत्रकार और न्यूज़ गैदरिंग के जाने-माने नाम राजीव कमल ने Network18 से अपनी तीसरी पारी पूरी कर ली है। अब उन्होंने मीडिया के एक नए और महत्वपूर्ण सफर की शुरुआत की है।

राजीव कमल को NEWS LEADER NETWORK के बैनर तले लॉन्च हुए नए प्लेटफॉर्म NEWS LEADER और ZINGABAD का Group Editor (News Gathering) नियुक्त किया गया है। अपनी नई जिम्मेदारी में वह दोनों प्लेटफॉर्म्स के लिए मजबूत और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के साथ-साथ देशभर में न्यूज गैदरिंग टीम के विस्तार और निर्माण की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।

Network18 में राजीव कमल News18 Delhi NCR & J&K के Editor के तौर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे। इसके साथ ही उनके पास चैनल के सोशल और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की जिम्मेदारी भी थी। वहीं News18 Urdu के डिजिटल और सोशल प्लेटफॉर्म्स का नेतृत्व भी उन्होंने किया।

राजीव कमल को न्यूज़ गैदरिंग, असाइनमेंट और रीजनल न्यूज़ ऑपरेशंस का लंबा और विविध अनुभव हासिल है। Network18 से पहले उन्होंने ABP News में Senior Editor और Assignment Head जैसी अहम जिम्मेदारियां निभाईं। इससे पहले वह ABP Ganga में Input Editor के तौर पर भी अपनी भूमिका निभा चुके हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे सफर में राजीव कमल ने Amar Ujala, ETV Network, India News और P7 News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। न्यूज़ रूम मैनेजमेंट से लेकर ग्राउंड लेवल न्यूज़ गैदरिंग तक, उनका अनुभव मीडिया के कई महत्वपूर्ण पहलुओं तक फैला हुआ है।

राजीव कमल की खास पहचान सिर्फ उनके लंबे अनुभव तक सीमित नहीं है। न्यूज़ गैदरिंग और एडिटोरियल ऑपरेशंस पर उनकी मजबूत पकड़ के साथ राजनीति, सामाजिक मुद्दों, खेल, सिनेमा और साहित्य जैसे विविध विषयों में उनकी गहरी रुचि भी उन्हें एक बहुआयामी पत्रकार के रूप में पहचान देती है।

उन्होंने Banaras Hindu University (BHU) से Journalism and Mass Communication की पढ़ाई की है, जबकि उनकी स्कूली शिक्षा Jawahar Navodaya Vidyalaya से हुई है।

नई जिम्मेदारी के साथ राजीव कमल का अनुभव अब NEWS LEADER NETWORK के विस्तार और उसके न्यूज गैदरिंग सिस्टम को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाता नजर आएगा। मीडिया इंडस्ट्री में उनकी यह नई पारी निश्चित तौर पर उनके लंबे संपादकीय अनुभव और न्यूज़ गैदरिंग की विशेषज्ञता का एक नया अध्याय है।

Leave a Comment

💬 Join The Media Jobs