Times Network का बड़ा फैसला, Shamsher Singh को सौंपी TV-Digital Integration की भी कमान

मीडिया इंडस्ट्री से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। Times Network ने वरिष्ठ पत्रकार शमशेर सिंह को एक और अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

शमशेर सिंह अब अपनी मौजूदा भूमिका Managing Editor – Digital (Hindi एवं Local Languages) के साथ-साथ Head of TV-Digital Integration – General News (Hindi और English) की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी संभालेंगे। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

इस नई भूमिका का फोकस बेहद अहम है। शमशेर सिंह हिंदी और अंग्रेजी की TV और Digital General News Teams के बीच बेहतर coordination स्थापित करने पर काम करेंगे। इसके साथ ही कंटेंट के बेहतर इस्तेमाल, newsroom synergies बढ़ाने और available resources के effective utilisation पर भी उनका फोकस रहेगा।

यानी कोशिश यह होगी कि TV और Digital News Operations के बीच बेहतर तालमेल बने, news gathering से लेकर content creation और coverage तक की प्रक्रिया ज्यादा integrated और effective हो।

हालांकि, Times Network की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि उसके सभी news brands और teams की independent identity और growth direction पहले की तरह बरकरार रहेगी। इस integration से जुड़े फैसले संबंधित editorial stakeholders के consultation और consent के साथ लिए जाएंगे। वहीं मौजूदा reporting structure में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है।

इस अतिरिक्त भूमिका में शमशेर सिंह Times Television Network के CEO आशीष सहगल और Digital COO रोहित चड्ढा को रिपोर्ट करेंगे।

शमशेर सिंह का मीडिया इंडस्ट्री में लंबा और विविध अनुभव रहा है। वह Times Network, Network18, India Daily Live, Zee Media और Republic Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।

अब Times Network में उनकी यह नई जिम्मेदारी TV और Digital के बीच coordination को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के तौर पर देखी जा रही है। साथ ही, शमशेर सिंह को Times Now Navbharat के Managing Editor का interim charge भी सौंपा गया है।

यानी आने वाले समय में Times Network के Hindi और English General News ecosystem में integration, coordination और content utilisation को लेकर शमशेर सिंह की भूमिका काफी अहम रहने वाली है।

Leave a Comment

💬 Join The Media Jobs