रिपब्लिक भारत की आउटपुट में धड़ाधड़ इस्तीफे!

खबर है की रिपब्लिक भारत में आउटपुट के कई लोगों ने एक साथ इस्तीफ़ा दे दिया है, जिसमें इवनिंग में रनडाउन और शिफ्ट देख रहे ज्ञान रंजन झा, 5 बजे के प्रोड्यूसर कवेंद्र चौहान और 7 बजे यानी पूछता है भारत के अभिषेक तिवारी शामिल हैं। पिछले महीने ही मॉर्निंग रनडाउन और शिफ्ट संभाल रहे नीरज द्विवेदी ने रिपब्लिक भारत का साथ छोड़ा था

इसके अलवा प्रोडक्शन टीम से सौरव राय और कृष्ण ने भी नई राह तलाश ली है

अभिषेक और नीरज tv9, ज़ी न्यूज़, एबीपी जैसे संस्थान में अपना योगदान दे चुके हैं, ज्ञान रंजन झा tv 9 और इंडिया टीवी में काम कर चुके हैं , सौरव राय एबीपी, न्यूज़ 24, tv9 का हिस्सा रह चुके हैं, कावेंद्र भारत 24 और ज़ी न्यूज़ में अहम भूमिका निभा चुके हैं
ये युवा टीम जल्द अपनी नई पारी शुरू कर सकती है, जिसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है

Leave a Comment

💬 Join The Media Jobs