पल्की शर्मा ने लॉन्च किया ग्लोबल न्यूज़रूम ‘India Global Review (IGR)’, भर्ती शुरू

प्रसिद्ध न्यूज़ एंकर पल्की शर्मा (Palki Sharma) ने अपना नया प्रोजेक्ट शुरू करने का ऐलान किया। उन्होने ने ‘India Global Review (IGR)’ नाम से एक ग्लोबल न्यूज़रूम लॉन्च करने की घोषणा की है। उन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए स्टोरीटेलर्स की भर्ती शुरू कर दी है।

पल्की शर्मा ने X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा, “We are building a global newsroom in India. Interested candidates can contact us through indiaglobalreview.com”

पोस्ट के अनुसार, ‘WE ARE HIRING’ के तहत छह पदों पर भर्ती की जा रही है, जिनमें मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर्स, राइटर्स, वीडियो एडिटर्स, ग्राफिक डिजाइनर्स, PCR क्रू और कैमरा पर्सन्स शामिल हैं।

कुछ दिन पहले पल्की शर्मा ने एक्स पर “India Global Review (IGR)” शीर्षक वाला पोस्ट शेयर कर नए वेंचर को लेकर अटकलों को हवा दी थी।

यह अभी स्पष्ट नहीं है कि ‘India Global Review’ किसी मौजूदा मीडिया नेटवर्क का हिस्सा होगा या एक स्वतंत्र डिजिटल प्लेटफॉर्म होगा।

इच्छुक उम्मीदवार indiaglobalreview.com वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

पल्की शर्मा का मीडिया करियर

पल्की शर्मा हाल ही में Network18 छोड़कर आई हैं। उन्होंने इससे पहले Firstpost और CNN-News18 पर अपना पॉपुलर शो Vantage होस्ट किया था। इसके अलावा वे WION पर Gravitas का एंकर भी रह चुकी हैं।

उनका करियर ITV Network, Doordarshan News और Hindustan Times जैसी संस्थाओं से भी जुड़ा रहा है।

अभी यह साफ नहीं है कि India Global Review (IGR) किसी बड़े मीडिया नेटवर्क का हिस्सा होगा या पूरी तरह स्वतंत्र डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में काम करेगा।

यह खबर पल्की शर्मा के फैंस और मीडिया इंडस्ट्री दोनों के लिए काफी रोमांचक मानी जा रही है।

Leave a Comment

💬 Join The Media Jobs