Zee Media ने अपने न्यूज़ प्लेटफॉर्म Zee Bharat को Young दर्शकों की जरूरतों और बदलते डिजिटल न्यूज़ कंजम्पशन को ध्यान में रखते हुए नए अंदाज़ में रिलॉन्च किया है। इस नए अवतार में खबरों को युवा दर्शकों के लिए ज्यादा तेज़, आसान, रिलेटेबल और डिजिटल-फ्रेंडली बनाने पर जोर दिया गया है।
Zee Media के चेयरमैन Dr. Subhash Chandra ने Zee Bharat के इस नए अवतार पर खुशी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि Zee Media ने Zee Bharat को Young India के लिए नए तरीके से पेश करने में सफलता हासिल की है। उन्होंने युवा भारत से सीखने की बात भी कही और अपने SACH Show का जिक्र करते हुए बताया कि इस दौरान उन्हें युवाओं से काफी कुछ सीखने का अवसर मिला।
नए Zee Bharat की एडिटोरियल कमान Editor Santosh Kumar के पास है। उनकी अगुवाई में चैनल को युवा दर्शकों की बदलती पसंद के अनुरूप तैयार किया गया है। राजनीति और बड़ी राष्ट्रीय खबरों के साथ-साथ टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, करियर, ट्रेंडिंग मुद्दों और युवाओं से जुड़े विषयों को नए फॉर्मेट और आसान भाषा में पेश करने पर फोकस किया जा रहा है।
Zee Bharat का यह रिलॉन्च पारंपरिक न्यूज़ और Young India की डिजिटल दुनिया के बीच कनेक्शन मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है।